समाज में महिलाओं को उचित गरिमा दिलाने हेतु आप कौन-कौन से प्रयास कर सकते हैं?

समाज में महिलाओं को उचित गरिमा दिलाने हेतु हम निम्नलिखित प्रयास कर सकते हैं –

1. ‘हमें महिलाओं को हीन दृष्टि से नहीं देखना चाहिए इस बात को जन-जन तक पहुँचाना चाहिए।


2. स्त्री शिक्षा में हमें योगदान देना चाहिए।


3. अपने समय की महान एवं विदुषी स्त्रियों का उदाहरण समाज में प्रस्तुत करना चाहिए।


4. उनके मान-सम्मान को ध्यान में रखकर अश्लील हरकतें करने वालों को समझाने का प्रयास करना चाहिए।


5. मीडिया आदि द्वारा उसके अस्तित्व की गरिमा बनी रहे यह देखना चाहि|


6. लड़के और लड़की को समान अधिकार मिलने चाहिए।


7. महिलाओं को अपनी इच्छा अनुसार हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर देना चाहिए।


14